कैश की किल्लत विरोध में जाम
Updated at : 04 Dec 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राहकों को उग्र देख बैंक ने मुख्य गेट कर िदया बंद सुगौली : प्रखंड की सुकुल पाकड़ पंचायत के बड़हरवा जनता चौक एनएच 28ए स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा शनिवार को राशि के अभाव में भुगतान नहीं किया गया. इसके विरोध में लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम किया. उग्र लोगों […]
विज्ञापन
ग्राहकों को उग्र देख बैंक ने मुख्य गेट कर िदया बंद
सुगौली : प्रखंड की सुकुल पाकड़ पंचायत के बड़हरवा जनता चौक एनएच 28ए स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा शनिवार को राशि के अभाव में भुगतान नहीं किया गया. इसके विरोध में लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम किया. उग्र लोगों का रूख देखते हुए बैंक ने अपने मुख्य गेट को बंद कर दिया. जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उग्र लोगों को शांत कराया. भारत-नेपाल लाइफ-लाइन सड़क के बगल में स्थापित इस बैंक में राशि निकालने पहुंचे लालबाबू उर्फ लालू,
जगदीश कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य ने बताया कि विगत 24 नवंबर से बैंक आ रहे हैं, पर बैंक मेें पैसा की कमी के कारण पैसा नहीं मिल पा रहा है. जिससे खेती, शादी आदि महत्वपूर्ण कार्य बाधित है. इस बाबत शाखा प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जैसे-जैसे बैंक में रुपया उपलब्ध हो रहा है. ग्राहकों को भुगतान किया जा रहा है परंतु शनिवार को एक बजे तक बैंक में कैश नहीं पहुंच पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




