जमीन को ले धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Updated at : 05 Nov 2015 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन को ले धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मोतिहारी : धोखाधड़ी का एक मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है. यह मामला नगर थाना के गांधी नगर रमना निवासी हीरा देवी ने दर्ज करायी है. नगर थाना में दिये गये आवेदन में हीरा देवी ने मुफस्सिल थाना भट्टहा के अनवर हुसैन नामक एक व्यक्ति से तीन कट्ठा जमीन लिखाने की बात की […]

विज्ञापन

मोतिहारी : धोखाधड़ी का एक मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है. यह मामला नगर थाना के गांधी नगर रमना निवासी हीरा देवी ने दर्ज करायी है.

नगर थाना में दिये गये आवेदन में हीरा देवी ने मुफस्सिल थाना भट्टहा के अनवर हुसैन नामक एक व्यक्ति से तीन कट्ठा जमीन लिखाने की बात की थी.
इस दौरान श्री हुसैन को एक लाख रुपया एडवांस भी दिया . जिसका खाता 144 एवं खेसरा 1022 है. 16 अगस्त 2013 को श्री हुसैन निबंधन कार्यालय में कातिब से मिल कर गलत कागज बनवाया, खाता एवं खेसरा बदल दिया. एक लाख की जगह 25 लाख रूपया चढवा लिया. इसकों लेकर पंचायत हुई. मार-पीट भी हुई. लेकिन पैसा वापस नही किया गया. थक -हार कर पीड़ित महिला ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.
इधर नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच हो रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन