आरओबी निर्माण की मंजूरी मिली
Updated at : 16 Oct 2015 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज रेल खंड के बेतिया छावनी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति मील गयी है. रेलवे प्रशासन ने छावनी समपार फाटक संख्या 2 पर रोड-ओवर ब्रिज बनाने की हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दी है. बताया जाता है कि आरओबी निर्माण लागत खर्च में रेलवे एवं […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज रेल खंड के बेतिया छावनी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण को स्वीकृति मील गयी है. रेलवे प्रशासन ने छावनी समपार फाटक संख्या 2 पर रोड-ओवर ब्रिज बनाने की हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दी है.
बताया जाता है कि आरओबी निर्माण लागत खर्च में रेलवे एवं राज्य सरकार की हिस्सेदारी बराबर की होगी. लागत खर्च का 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को वहन करना होगा. तभी आरओबी का निर्माण रेलवे करा सकेगी.
रोड ओवर ब्रीज निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तय मापदंड के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है.
रेलवे जोन हाजीपुर के उप महाप्रबंधक सामान्य सुबोध कुमार ने बेतिया सांसद डाॅ संजय जायसवाल द्वारा आरओबी निर्माण को लेकर मांगी गयी सूचना के आलोक में जानकारी दी है. उन्होंने आरओबी निर्माण से संबंधित अपडेट जानकारी से अवगत कराते हुए बताया है कि इस संदर्भ में रेलवे प्रशासन ने मंजूरी दी है.
वहीं राज्य सरकार को 50 प्रतिशत शेयर की स्वीकृति अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. अपडेट जानकारी में बताया है कि इस संदर्भ में हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य पुल इंजीनियर ने बिहार सरकार के प्रधान सचिव को स्वीकृति के लिए पत्र लिखा है. लेकिन अब तक राज्य सरकार से रेलवे को कोई पत्र प्राप्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




