शहर की कई एटीएम कैशलेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 5:43 AM
मोतिहारी : जिले में अचानक उभरे कैश संकट ने आम आदमी की चिंताएं बढ़ा दी हैं. डेढ़ साल पहले के अंदर एक और नोटबंदी की उपभोक्ता तुलना कर इसे देख रहे हैं. एक ओर शादी विवाह का मौसम, वहीं दूसरी ओर बैंक व एटीएम पर कैश की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है. […]
मोतिहारी : जिले में अचानक उभरे कैश संकट ने आम आदमी की चिंताएं बढ़ा दी हैं. डेढ़ साल पहले के अंदर एक और नोटबंदी की उपभोक्ता तुलना कर इसे देख रहे हैं. एक ओर शादी विवाह का मौसम, वहीं दूसरी ओर बैंक व एटीएम पर कैश की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है. शहर से लेकर गांव तक कैश की किल्लत ने हड़कंप मच गया है.
एटीएम की कौन कहें, बैंकों की स्थिति भी ठीक नहीं है. उपभोक्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि, करें तो अब करें क्या. दिन निकलते ही एटीएम से पैसे निकालने का उपभोक्ताओं का शुरू सिलसिला देर शाम तक एटीएम के आसपास खत्म ही हो जा रहा है. इसमें कुछ ही लोग हैं, जो एटीएम से निकलने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान तैरती दिखती हो. वहीं अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगती है. शहर में यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से यूं ही जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










