घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे अभिभावक

रक्सौल : कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पर अपराधियों के द्वारा एके-47 से हमला किये जाने की बात जैसे ही शहर में फैली अभिभावकों के साथ-साथ गण्यमान्य लोग भी विद्यालय की तरफ भागने लगे. हालांकि, जैसे-जैसे अभिभावक विद्यालय पहुंच रहे थे उनमें संतोष का भाव बढ़ता जा रहा था. कारण था कि किसी भी बच्चे को किसी […]
रक्सौल : कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पर अपराधियों के द्वारा एके-47 से हमला किये जाने की बात जैसे ही शहर में फैली अभिभावकों के साथ-साथ गण्यमान्य लोग भी विद्यालय की तरफ भागने लगे. हालांकि, जैसे-जैसे अभिभावक विद्यालय पहुंच रहे थे उनमें संतोष का भाव बढ़ता जा रहा था. कारण था कि किसी भी बच्चे को किसी तरह की तरह खरोंच नहीं आयी थी. इतना ही घटना के कुछ ही देर बाद पूर्व उपप्रमुख नायाब आलम, हरदीया पंचायत के मुखिया शंभु प्रसाद, कांग्रेस नेता रामबाबू यादव, समाजसेवी ध्रुव नारायण श्रीवास्तव उर्फ बड़ा बाबू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया समेत शहर के कई गण्यमान्य पहुंचे और मौके पर मौजूद अभिभावकों को परेशान नहीं होने की सलाह दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




