Buxar News : बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड की पंचायत सरकार केसठ के परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहकर आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. शिविर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा. उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है.
Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद
विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान
बीडीओ ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जाएगा. संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को शिविर में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं.
Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज
ऑन द स्पॉट समाधान का किया जाएगा प्रयास
प्रशासन की ओर से शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव ऑन द स्पॉट समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें संबंधित विभाग के स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद
