बक्सर: गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक लेन तीन घंटे बाधित रहा

Buxar News : मोहनिया की ओर से आ रहा ट्रक परमडीह पुल के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया.

नावानगर (बक्सर) से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट
Buxar News : स्थानीय थाना क्षेत्र के परमडीह पुल के समीप गुरुवार को गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि सड़क पर गिट्टी फैल जाने से एक लेन पर यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा.

परमडीह पुल के पास नियंत्रण खोया

जानकारी के अनुसार, मोहनिया की ओर से आ रहा ट्रक परमडीह पुल के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया. ट्रक के पलटते ही उसमें लदा गिट्टी पूरे सड़क मार्ग पर बिखर गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

बिखरी गिट्टी को हटाया, यातायात बहाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है.

Also Read: बक्सर में पढ़ाई के लिए निकली नाबालिग का हुआ था अपहरण, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

Also Read : बक्सर के शांतिनगर से दो महिलाएं, सिंडिकेट मोड़ से बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >