Buxar News : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज होने के बाद रविवार को बक्सर नगर इकाई की ओर से विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों और दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे लगाये.
जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियांशु शुभम ने की, जबकि संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया. विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि यह जीत संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, छात्रों के बीच निरंतर संपर्क और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किये जा रहे प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि छात्रों ने संगठन के कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास जताया है, उससे उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गयी है.
Also Read : समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
तीन केंद्रीय पदों पर जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव महत्वपूर्ण छात्र चुनावों में शामिल है. तीन केंद्रीय पदों पर जीत से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने विजयी प्रतिनिधियों से छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जतायी.
Also Read : पूर्व मुखिया शशिकांत झा को दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया सच्चा कम्युनिस्ट योद्धा
जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, अनीश कुमार तिवारी, विराज सिंह, राहुल कुमार, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, सुमित तिवारी, शुभांकित पांडेय, समीर तिवारी, दिव्यांशु मिश्रा, निर्भय ओझा, अजीत कुमार, नीतीश कुमार, आदित्य सिंह, नंदन कुमार और सागर सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : बाढ़ राहत के लिए डिप्टी CM ने दिया एक माह का वेतन, CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक
