बक्सर: थर्मल प्लांट में अनलोडिंग के दौरान पलटा बालू लदा ट्रेलर, केबिन में फंसा चालक

Buxar News : ट्रेलर स्टोर क्षेत्र में बालू की अनलोडिंग कर रहा था. इसी दौरान तेज हवा के झोंके से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. दुर्घटना चालक घायल हो गया.

चौसा (बक्सर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar News : चौसा थर्मल पावर प्लांट परिसर में निर्माण कार्य के लिए बालू लेकर आया एक ट्रेलर अनलोडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर स्टोर क्षेत्र में बालू की अनलोडिंग कर रहा था. इसी दौरान तेज हवा के झोंके से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. दुर्घटना के समय चालक मंटू ठाकुर (33 वर्ष) केबिन में ही फंस गया.

ट्रेलर का शाीशा तोड़कर चालक को निकाला बाहर

घटना के बाद प्लांट कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल चालक झारखंड के पलामू जिले का निवासी बताया गया है. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चौसा में भर्ती कराया गया.

चिकित्सक डॉ. मणिपाल के अनुसार, चालक के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

तेज हवा के कारण पलटा ट्रेलर

हादसे के बाद कार्यस्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय कर्मियों का कहना है कि खुले क्षेत्र में अनलोडिंग कार्य के दौरान तेज हवा और मौसम संबंधी जोखिमों को लेकर कोई विशेष चेतावनी या सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू नहीं था.

Also Read: ‘भरत तिवारी को SDM ने दी थी जान से मारने की धमकी, इसीलिए खरीदी पिस्टल’, ग्रामीणों ने किए कई खुलासे

बड़ा हादसा टल गया

हालांकि समय रहते बचाव कार्य किए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने प्लांट परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना को लेकर प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर में आया नया मोड़, 24 जून को महापंचायत, 10 हजार से ज्यादा लोग बिहार-यूपी से जुटेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >