महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के विकास के लिए सांसद ने की 25 लाख रुपये देने की घोषणा

Buxar News : बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है. इसी दौरान 'भोजपुरी के संवैधानिक अधिकार' विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया.

Buxar News : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शनिवार को ‘भोजपुरी के संवैधानिक अधिकार’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की.

नये भवन और शैक्षणिक उपकरणों पर खर्च होगी राशि

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि सांसद निधि से मिलने वाली राशि से कॉलेज में नये भवन का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही पढ़ाई से संबंधित आवश्यक उपकरणों की खरीद भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास को गति मिलेगी.

Also Read : कैमूर में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, सीवों गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का आरोप

प्राचार्य ने सांसद के प्रति जताया आभार

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि सांसद निधि से प्राप्त राशि का उपयोग महाविद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास के लिए किया जायेगा. उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए राशि देने की घोषणा पर सांसद के प्रति आभार जताया.

Also Read : लेवा बांध गांव में छत की ढलाई के दौरान हादसा, कंक्रीट मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर चर्चा

राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा के संवैधानिक अधिकार और इसके संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे.

Also Read : कैमूर में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, तीन किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >