पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में आरोप गठित

बक्सर (कोर्ट) : बक्सर कोर्ट ने चुरामनपुर के चर्चित पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड मामले में आरोप गठित किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा घनश्याम पांडेय पर आरोप गठित किया गया. इसको लेकर कोर्ट परिसर में सोमवार को काफी गहमागहमी का माहौल था. रामाशंकर पांडेय उर्फ झम्मन पांडेय हत्याकांड में अब तक सिर्फ घनश्याम […]
बक्सर (कोर्ट) : बक्सर कोर्ट ने चुरामनपुर के चर्चित पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड मामले में आरोप गठित किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा घनश्याम पांडेय पर आरोप गठित किया गया. इसको लेकर कोर्ट परिसर में सोमवार को काफी गहमागहमी का माहौल था. रामाशंकर पांडेय उर्फ झम्मन पांडेय हत्याकांड में अब तक सिर्फ घनश्याम पर ही आरोप गठित हुआ है. वहीं, फरार चल रहे घनश्याम पांडेय को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था.
विदित हो कि चार जनवरी 2016 को औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच पति झम्मन पांडेय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
घटना के वक्त वह अपने घर के पास स्थित दुकान पर खड़े थे. हत्या को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये थे. इसे लेकर मृतक के छोटे भाई धनजी पांडेय द्वारा बक्सर के औद्योगिक थाने में शिवजी पांडेय, घनश्याम पांडेय उर्फ मंटू पांडेय, शेखर सुमन पांडेय उर्फ सीटू पांडेय, छोटू मिश्रा एवं लड्डू पांडेय को अभियुक्त बनाया गया था. इस हत्या के बाद से ही घनश्याम पांडेय फरार चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में कुर्की जब्ती भी की थी. गिरफ्तारी के साथ ही कोर्ट ने घनश्याम पांडेय पर आरोप गठित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




