फास्ट ट्रैक कोर्ट से मामले के निष्पादन में आयेगी तेजी

बक्सर, कोर्ट : पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से बक्सर में दो फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है, ताकि मामलों का तेजी से निष्पादन हो सके. वैसे अभियुक्त जो जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं और उनका किसी कारण फैसला नहीं हो रहा है. उसे ट्रायल से गुजरना पड़ेगा.इसके […]
बक्सर, कोर्ट : पुराने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से बक्सर में दो फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है, ताकि मामलों का तेजी से निष्पादन हो सके. वैसे अभियुक्त जो जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं और उनका किसी कारण फैसला नहीं हो रहा है. उसे ट्रायल से गुजरना पड़ेगा.इसके लिए राज्य सरकार के पत्रांक 7/2017 के मुताबिक बक्सर व्यवहार न्यायालय में दो फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है. प्रथम कोर्ट का पीठासीन पदाधिकारी अरुण कुमार
श्रीवास्तव तथा दूसरे कोर्ट का पीठासीन पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह को पुर्ननियोजित किया गया है. बताते चलें कि लंबित मामलों को लेकर सरकार काफी सख्त है तथा इसका निबटारा जल्द-से-जल्द करना चाहती है. 2010 में बक्सर व्यवहार न्यायालय में कुल पांच फास्ट ट्रैक हुआ करते थे, जहां मामलों की सुनवाई तेजी से की जाती थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया. एक बार फिर से पूरे बिहार में फास्ट ट्रैक कोर्ट को पुर्ननियोजित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




