स्टेशन से आइटीआइ जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील

बक्सर : स्टेशन रोड से आइटीआइ जानेवाले पइन रोड की स्थिति काफी खराब है. करीब एक किलोमीटर की इस लंबी सड़क में दर्जन भर से अधिक गड्ढे हैं. ये गड्ढे काफी बड़े हैं. ऐसे में हर दिन यहां लोग गिर कर जख्मी होते हैं. लोगों की यह परेशानी बरसात में और अधिक बढ़ जाती है. […]
बक्सर : स्टेशन रोड से आइटीआइ जानेवाले पइन रोड की स्थिति काफी खराब है. करीब एक किलोमीटर की इस लंबी सड़क में दर्जन भर से अधिक गड्ढे हैं. ये गड्ढे काफी बड़े हैं. ऐसे में हर दिन यहां लोग गिर कर जख्मी होते हैं. लोगों की यह परेशानी बरसात में और अधिक बढ़ जाती है. गड्ढे में पानी भर जाने के कारण लोगों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता है. ऐसे में गिर कर जख्मी होना लाजमी हो जाता है. बहरहाल अभी बरसात नहीं है, फिर भी उबड़-खाबड़ रास्तों से आने जाने में लोगों को मुश्किल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




