नोएडा में गिरफ्तार नक्सलियों में एक है बक्सर का निवासी

Published at :17 Oct 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में गिरफ्तार नक्सलियों में एक है बक्सर का निवासी

बक्सर : नोएडा में गिरफ्तार नौ नक्सलियों में से एक बक्सर के राजपुर प्रखंड के सोनपा का रहने वाला है. इस मामले में जल्द ही पूछताछ के लिए एटीएस की टीम बक्सर आ सकती है. छापेमारी के दौरान नक्सलियों के साथ गिरफ्तार शैलेंद्र प्रसाद राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव का रहने वाला है. एटीएस […]

विज्ञापन
बक्सर : नोएडा में गिरफ्तार नौ नक्सलियों में से एक बक्सर के राजपुर प्रखंड के सोनपा का रहने वाला है. इस मामले में जल्द ही पूछताछ के लिए एटीएस की टीम बक्सर आ सकती है. छापेमारी के दौरान नक्सलियों के साथ गिरफ्तार शैलेंद्र प्रसाद राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव का रहने वाला है.
एटीएस की टीम ने इस मामले में बक्सर के एसपी से भी बात की है.पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ बक्सर में कोई मामला दर्ज नहीं है. हालांकि इस बारे में और पता किया जा रहा है. विदित हो कि सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने शनिवार को नोएडा के एक फ्लैट में छापेमारी कर नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें बिहार के तीन लोग हैं. एसपी ने कहा कि बक्सर में गिरफ्तार शैलेंद्र प्रसाद के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है.
जल्द आ सकती है बक्सर में एटीएस की टीम : बिहार के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस के रडार पर बक्सर जिला भी है. शैलेंद्र की गिरफ्तारी के कारण एटीएस की टीम पूछताछ के लिए बक्सर आ सकती है. पूछताछ के क्रम में एटीएस को कई जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर वह आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. बता दें कि नक्सलियों के पास से एटीएस को बड़ी मात्रा में हथियार और मैगजीन बरामद हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन