पुल व सड़क निर्माण के लिए आंदोलन होगा तेज

Published at :05 Aug 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
पुल व सड़क निर्माण के लिए आंदोलन होगा तेज

डुमरांव़ : गुरुवार को ग्राम गौरव संस्थान के तत्वावधान में बाबा वीर क्षेत्र विकास समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर कुंवर के डुमरी स्थित कार्यालय में हुआ, जिसमें अंबोडा नदी पर पुल सह सड़क निर्माण के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में उपस्थित लोगों ने […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : गुरुवार को ग्राम गौरव संस्थान के तत्वावधान में बाबा वीर क्षेत्र विकास समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर कुंवर के डुमरी स्थित कार्यालय में हुआ, जिसमें अंबोडा नदी पर पुल सह सड़क निर्माण के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉक्टर स्वामीनाथ तिवारी के द्वारा बड़की नैनीजोर बिहार घाट पर नौ दिनों तक अनशन किया गया था़

अनशन के बाद प्रशासन इस मामले में गंभीर दिखा, लेकिन आज तक प्रशासनिक उदासीनता के चलते अंबोडा नदी पर पुल सह सड़क निर्माण पर पहल नहीं की गयी. वक्ताओं में सचिव हरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ रवींद्र कुंवर, ग्राम गौरव संस्थान के जिलाध्यक्ष तेज नारायण कुंवर अपनी-अपनी बातों को रखते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है़ं समिति के लोगों ने कहा कि इसके निर्माण होने से लोगों को समस्या से निजात मिल जायेगी. मौके पर अनुज कुमार, सूबेदार मिश्र, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, किरण देवी, डाॅ बद्री कुमार आदि मौजूद थे.

जांच के लिए शराबी गया अस्पताल : सिमरी़ पत्नी व बच्चे की शिकायत पर थाना क्षेत्र के पड़री पंचायत के नगवा मौजा के बहुरहवा चौधरी नामक शराबी को अस्पताल में जांच के लिए पुलिस ने भेजा. शराबी नशे की हालत में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बार-बार मारपीट करता था.पत्नी की शिकायत पर थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने उसे घर से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन