लोग रात भर पंखा डोला कर रहे बिहान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, कृषि से लेकर घर- गृहस्थी तक बाधित डुमरांव़ : अप्रैल माह व गरमी की शुरूआत होते ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती शुरू हो गयी है.अहले सुबह से ही निकलनेवाली धूप से घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, बिजली विभाग ने भी बिजली की कटौती […]
विज्ञापन
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, कृषि से लेकर घर- गृहस्थी तक बाधित
डुमरांव़ : अप्रैल माह व गरमी की शुरूआत होते ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती शुरू हो गयी है.अहले सुबह से ही निकलनेवाली धूप से घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, बिजली विभाग ने भी बिजली की कटौती कर उपभोक्ताओं पर सितम ढाह रहा है. विभाग की मानें, तो गांव से जितना राजस्व प्राप्त होगा, उतना ही बिजली दी जानी है़ सुबह, दोपहर, शाम और रात कभी भी बिजली गुल होने लगी है. लोग रात-रात भर बेना डोला कर
सुबह कर रहे हैं. मठिला, अटांव, कनझरूआं, कसियां, नुआंव सहित दर्जनों गांव में लोग लगातार बिजली कटौती से परेशान है़ं समय पर विद्युत विपत्र और समय से बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त होते जा रहा है़ जबकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है़ ग्रामीण शुभम आनंद, छोटू, देवी दयाल मिश्र, सत्यम गुप्ता, गायत्री, अंजली आदि कहते हैं कि आज कल बिजली कटौती परवान पर है, जिससे मजबूरन लालटेन व ढिबरी का सहारा लेना पड़ता है़ नेयाज खां कहते हैं कि बिजली कटौती से व्यवसाय पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




