पटाखा दुकान पर गिरा हाइवोल्टेज तार, झुलसने से किशोर की मौत

राजपुर (बक्सर). राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर महावीर स्थान बाजार के समीप रविवार को अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से पटाखा दुकान में आग लग गयी. आग में झुलसने से दुकान पर बैठे 12 वर्षीय किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद महावीर स्थान बाजार में […]
राजपुर (बक्सर). राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर महावीर स्थान बाजार के समीप रविवार को अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से पटाखा दुकान में आग लग गयी. आग में झुलसने से दुकान पर बैठे 12 वर्षीय किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद महावीर स्थान बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. जानकारी के अनुसार, बक्सर-मोहनिया पथ के किनारे बंद पड़े चापाकल को कुछ लोग बना रहे थे. इस दौरान चापाकल की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए अंदर के लोहे का रॉड निकाला जा रहा था. तभी वह रॉड हाइवोल्टेज तार से टकरा गया. रॉड से टकराते ही 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर पटाखे की दुकान पर गिर पड़ा. हाइवोल्टेज तार के गिरते ही सभी पटाखे जल उठे, जिससे आग की लपटों से झुलसने से मौके पर ही संतोष जायसवाल का 12 वर्षीय पुत्र मनु जायसवाल की मौत हो गयी. वहीं चापाकल में काम रहे लोगों को भी झटका लगा, लेकिन सभी बच गये. इस घटना से मर्माहत लोगों ने बताया कि संतोष सरेंजा का रहने वाला था, जो विगत कई वर्षो से यहां अपने परिवार के भरण पोषण के लिए किताब-कॉपी की दुकान चलाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










