अधिवक्ता पुत्र हत्याकांड में रितेश पुलिस रिमांड पर

Updated at : 20 Sep 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता पुत्र हत्याकांड में रितेश पुलिस रिमांड पर

बक्सर : अधिवक्ता पुत्र हत्याकांड में रितेश यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेने के दौरान रितेश ने जो खुलासे किये है, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गयी. पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कई राज को रितेश ने खोला. रितेश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक और […]

विज्ञापन

बक्सर : अधिवक्ता पुत्र हत्याकांड में रितेश यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेने के दौरान रितेश ने जो खुलासे किये है, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गयी. पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कई राज को रितेश ने खोला. रितेश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एक और युवक है, जो हत्या में शामिल है. पुलिस उस युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. पूछताछ करने के बाद मेडिकल जांच करायी गयी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा निकला है. विदित हो कि नौ सितंबर को अधिवक्ता संतोष दुबे के पुत्र गोपाल दुबे की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. हत्या के बाद गोविंद दुबे के बयान पर रितेश यादव समेत अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी, जिसके बाद से ही रितेश यादव फरार चल रहा था. एसपी ने रितेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया था.

पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण रितेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था. स्वीकृति मिलने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की.

पुलिस ने रितेश से पूछे 10 सवाल
सवाल नं.1-गोपाल दुबे को क्यों मारा
सवाल नं.2-गोपाल दुबे का संबंध तुम्हारे साथ क्या था
सवाल नं.3-वो कौन महिला है जिसको तुम चाहते थे
सवाल नं.4-हत्या करने के लिए हथियार किसने उपलब्ध कराया था
सवाल नं.5-तुम्हारे साथ और कौन-कौन लोग थे
सवाल नं.6-हत्या करने की प्लानिंग कहां और किस जगह बनी थी
सवाल नं.7-हत्या करने के बाद तुम कहां गये थे सहित दस सवाल पूछे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन