बिहार में कब पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, पटना समेत पांच जिलों में गर्मी का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में कुछ दिनों तक हुई आंधी और बारिश के बाद मौसम फिर बदल गया है. राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पटना समेत पांच जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

Bihar Weather: बिहार में पिछले दिनों हुई आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर करवट ले चुका है. राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य बना हुआ है, जबकि कई जगहों पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है. चार जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है.

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बिहार के पांच जिलों में काफी गर्म मौसम रहने की संभावना है. इनमें कैमूर, रोहतास (डेहरी), औरंगाबाद, गया और पटना शामिल हैं. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि फिलहाल हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

आखिर क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बिहार के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई थी. इससे तापमान में गिरावट आई थी. अब बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं और मौसम शुष्क हो गया है. इसी वजह से पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है.

राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की मौजूदगी कम हो गई है. साफ आसमान होने की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन को गर्म कर रही हैं. इसका असर दिन के तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है. पटना समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है.

अभी बिहार से दूर है मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बिहार तक नहीं पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 जून के बीच मानसून के बिहार पहुंचने की संभावना है. तब तक राज्य में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मानसून को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति में है. इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा.

बिहार में मानसून पहुंचने में अभी कुछ दिन का समय लग सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने तक लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. इस वर्ष जून महीने में सामान्य से कम बारिश और अधिक गर्मी रहने की संभावना भी जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

कोचिंग सेंटर बवाल मामले में गुरु रहमान की एंट्री, किए कई चौंकाने वाले दावे, बताई विवाद की असली वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >