गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव की तैयारी तेज

आरा : गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. प्रशासन के साथ स्कूल, कॉलेज व विभिन्न संस्थानों द्वारा तैयारी की जा रही है. रमना मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जवानों ने पूर्वाभ्यास किया. वहीं, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, मझौवां में गणतंत्र दिवस समारोह, वसंतोत्सव व वार्षिकोत्सव की […]
आरा : गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में तैयारी जोर-शोर से चल रही है. प्रशासन के साथ स्कूल, कॉलेज व विभिन्न संस्थानों द्वारा तैयारी की जा रही है. रमना मैदान में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जवानों ने पूर्वाभ्यास किया. वहीं, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, मझौवां में गणतंत्र दिवस समारोह, वसंतोत्सव व वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इन आयोजनों में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी विगत 15 दिनों से गीत-संगीत, नृत्य एवं अभिनय को लेकर कार्यशाला का संचालन किया जा रहा है. कार्यशाला में कक्षा एक से कक्षा नौ तक के चयनित 200 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










