चौकीदार व दफादार करेंगे आंदोलन

आरा़ : अखिल भारतीय दफादार चौकीदार कोतवार पंचायत जिला इकाई की बैठक महासंघ गोपगुट कार्यालय मील रोड में जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई़ जिसका संचालन अवधेश पासवान एवं लाल जी सिंह ने किया़ बैठक में उपस्थित चौकीदार दफादारों ने निर्णय लिया कि जिला प्रशासन यदि 26 जनवरी तक चौकीदार दफादारों के चिर लंबित […]
आरा़ : अखिल भारतीय दफादार चौकीदार कोतवार पंचायत जिला इकाई की बैठक महासंघ गोपगुट कार्यालय मील रोड में जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई़ जिसका संचालन अवधेश पासवान एवं लाल जी सिंह ने किया़ बैठक में उपस्थित चौकीदार दफादारों ने निर्णय लिया कि जिला प्रशासन यदि 26 जनवरी तक चौकीदार दफादारों के चिर लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं करता है,
तो बाध्य हो कर 29 जनवरी को समाहरणालय के दोनो गेट में तालाबंदी की जायेगी़ चौकीदार दफादारों ने कहा कि गत दिनों दिये जा रहे धरना के दौरान शिष्टमंडल से वार्ता के क्रम में उपसमाहर्ता ने लिखित आश्वासन दिया था लेकिन अब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई़ बैठक में संगठन का सम्मेलन 28 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया़ इस अवसर पर जिला सचिव महासंघ उमेश कुमार सुमन, राम चंद्र सिंह, पिंटू पासवान, राम चंद्र सिंह, अरविंद कुमार, लाल जी सिंह, हीरा लाल आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










