वामन भगवान की जयंती पर भक्तों ने खाया लिट्टी-चोखा

संवाददाता : बक्सर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में बक्सर में अवतरित हुए बटुक वामन की जयंती पर केंद्रीय कारा परिसर में बने श्री वामनेश्वर धाम में शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. महिलाएं एकादशी व्रत करके भगवान वामन की पूजा-अर्चना करके अन्न ग्रहण किया. सुबह से ही केंद्रीय […]
संवाददाता : बक्सर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में बक्सर में अवतरित हुए बटुक वामन की जयंती पर केंद्रीय कारा परिसर में बने श्री वामनेश्वर धाम में शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.
महिलाएं एकादशी व्रत करके भगवान वामन की पूजा-अर्चना करके अन्न ग्रहण किया. सुबह से ही केंद्रीय कारा परिसर का इलाका श्रद्धालुओं से भरा रहा और मेले सा नजारा दिखायी पड़ा.
मंदिर में पूजा-अर्चना से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने तिनमुहानी घाट पर गंगा स्नान किया और फिर कारा परिसर में बने पौराणिक मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी और पूरा पूजा स्थल पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो गया था.
सुबह से दूर-दूर से महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था. बक्सर जिला समेत बलिया और गाजीपुर तथा भोजपुर जिले से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं यहां जुटी थीं.महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद यहीं लिट्टी-चोखा बनाया और भगवान वामन के जन्म होने के बाद अपना एकादशी व्रत तोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










