संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी विवि में जड़ा ताला

Updated at :06 Feb 2015 12:47 PM
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी विवि में जड़ा ताला

आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह विवि प्रक्षेत्र के बैनर तले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी शेरशाह प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार में ताला जड़ धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा […]

विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह विवि प्रक्षेत्र के बैनर तले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी शेरशाह प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार में ताला जड़ धरना दिया.
धरना को संबोधित करते हुए प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन संविदा कर्मियों की मांगे जब तक नहीं मांगता तब तक तालाबंदी का कार्यक्रम चलता रहेगा. विवि प्रशासन द्वारा मांगे माने जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक इन संविदा कर्मियों को कार्यवृत तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. विवि की दोरंगी नीति के कारण संविदा कर्मियों को धरना का सहारा लेना पड़ रहा है.
कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया के लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार है. बता दें की तालाबंदी के कारण लगातार तीन दिनों से विभागीय कार्य ठप है. छात्र-छात्रा को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने विभागों में नहीं जा पा रहे हैं, जिस कारण कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबित पड़ी है. वहीं परीक्षा विभाग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. इधर विश्वविद्यालय प्रशासन मांगे मानने का दावा कर रहा है. प्रतिकुलपति डॉ लीला चंद साहा ने कहा कि सभी मांगे मान ली गयी है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन