भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच के लिए बिहार सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा आयोग की अध्यक्षता करेंगे. मंत्रिपरिषद ने आयोग गठन और जांच के बिंदुओं को मंजूरी दे दी है.

Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई पुलिस कार्रवाई की घटना की न्यायिक जांच कराए जाने को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मंत्रिपरिषद ने विभागीय अधिसूचना के द्वारा न्यायिक जांच आयोग की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी प्रदान कर दी है.

सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे जांच

सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा करेंगे. आयोग को घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित बिंदुओं (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की होगी पड़ताल

बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई घटना और भरत तिवारी की मौत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. मामले को लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और परिजनों द्वारा न्यायिक जांच की मांग की जा रही थी. इसी बीच राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग गठित करने का फैसला लिया है.

हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं विनोद कुमार सिन्हा

न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं. न्यायिक सेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस संवेदनशील मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है.

आयोग तय बिंदुओं पर करेगा जांच

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग घटना से जुड़े सभी तथ्यों, परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई की वैधता समेत अन्य निर्धारित बिंदुओं की जांच करेगा. जांच पूरी होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >