15 दिनों में व्यवस्था व पढ़ाई की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार, तो होगी कार्रवाई
अठगामा, मवि अठगामा और मवि राघोपुर का औचक निरीक्षण किया. साथ में नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार भी थे. आयुक्त सबसे पहले महर्षि मेंही उच्च विद्यालय अठगामा गये. स्कूल में गंदगी का अंबार देख नाराजगी व्यक्त की. स्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी. उन्होंने एक छात्र से कहा- तुम्हें जो प्रश्नपत्र मिला है […]
अठगामा, मवि अठगामा और मवि राघोपुर का औचक निरीक्षण किया. साथ में नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार भी थे. आयुक्त सबसे पहले महर्षि मेंही उच्च विद्यालय अठगामा गये. स्कूल में गंदगी का अंबार देख नाराजगी व्यक्त की. स्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी. उन्होंने एक छात्र से कहा- तुम्हें जो प्रश्नपत्र मिला है उसे पढ़कर सुना दो. छात्र प्रश्नपत्र नहीं पढ़ सका.
आपके शहर में
यह देख आयुक्त ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से सवाल किया कि जब आपका बच्चा प्रश्नपत्र भी सही से नहीं पढ़ पा रहा है तो इसका उत्तर क्या लिखेगा? विद्यालय भवन का रंग रोगन भी नहीं किया गया था. आयुक्त ने प्रधानाध्यापक को सुधार के लिए 15 दिनों का समय दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल स्थापित करें. इसके लिए शिक्षा समिति की बैठक करें. स्कूल में साफ सफाई और रंग रोगन भी करायें. अगर 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए