भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन जख्मी

पुरानी भूमि विवाद को लेकर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

खोदावंदपुर. पुरानी भूमि विवाद को लेकर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर में करवाया गया. घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक साह अपने विवाद भूमि में लगे मक्के की फसल का पटवन कर रहे थे, तभी गांव के ही प्रमोद साह की पत्नी मुन्नी देवी ने पानी पटवन की फीता को काट दी. इसी बात को लेकर अशोक साह व मुन्नी देवी के बीच गाली-गलौज होने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही गुदर साह की पत्नी गायत्री देवी, पुत्री सोनी कुमारी, रानी कुमारी, पागल साह की पत्नी लुखिया देवी समेत अन्य की भीड़ जुट गयी और लाठी डंडे व कचिया हसुआ से मारपीट कर अशोक साह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. वहीं दूसरी ओर जख्मी गुदर साह की पत्नी गैनी देवी ने स्थानीय पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपनी पुत्री रानी कुमारी के साथ मक्का की फसल देखने खेत गयी थी, जहां उसके पड़ोसी अशोक साह व उनके पुत्र सुजीत साह, भाई जितेन्द्र साह, विनोद साह, लक्खी साह, दिनेश साह, उपेन्द्र साह उसके मक्का की खेत को अपना खेत बताकर मां बेटी के साथ मारपीट किया, जिसमें दोनों मां गैनी देवी व पुत्री रानी कुमारी जख्मी हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गये. जन सुराज के कार्यकर्ता आनंद को पितृ शोक भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव निवासी जन सुराज के कार्यकर्ता आनंद कुमार के पिता करीब 70 वर्षीय एफसीआइ के अवकाश प्राप्त प्रबंधक श्याम बिहारी राय के असामयिक निधन हो जाने मृतक के परिजनों कोहराम मच गया. वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी. बताया जाता है कि वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मृतक अपने पीछे दो पुत्र आनंद कुमार व चंदन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे. बताते चलें कि बीते दिसंबर माह में आनंद के माता जी का भी देहांत हो गया था. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि विपिन चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक भारती, मुखिया अनिल सिंह, जन सुराज कार्यकर्ता दिलीप यादव, राजीव कुमार, सोमेश चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >