तेघड़ा के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के शताब्दी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, विधायक ने कला एवं संस्कृति मंत्री से की मुलाकात

Begusarai News : तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी से मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शताब्दी महोत्सव के भव्य आयोजन पर चर्चा की.

Begusarai News : तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी से मुलाकात कर तेघड़ा के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शताब्दी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर विस्तृत चर्चा की.

शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है ऐतिहासिक मेला

मुलाकात के दौरान विधायक रजनीश कुमार ने मंत्री को बताया कि तेघड़ा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला इस वर्ष अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह मेला वर्षों से आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है तथा बिहार ही नहीं, पूरे देश में इसकी विशिष्ट पहचान है.

सरकारी सहयोग से आयोजन को मिलेगा नया आयाम

बैठक में राज्य सरकार के सहयोग से शताब्दी महोत्सव को भव्य स्वरूप देने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा मेले की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. आयोजन को राज्य स्तर पर विशेष पहचान दिलाने के लिए भी कई पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ.

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी नई पहचान : विधायक

विधायक रजनीश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार सरकार के सहयोग और जनसहभागिता से तेघड़ा का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शताब्दी महोत्सव ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बनेगा. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से तेघड़ा की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक मंच प्राप्त होगा.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >