डीएम के निरीक्षण के दौरान वीरपुर पीएचसी के कई कर्मी मिले अनुपस्थित

बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर का औचक निरीक्षण किया.

वीरपुर. बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने पीएचसी के ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष सहित कई अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी में रोस्टर के अनुसार प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति और पीएचसी परिसर में गंदगी देख भड़क गए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में उपस्थित कर्मियों के बीच निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाई की जाएगी.डीएम ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने, मरीजों के साथ कुशल व्यवहार करने,और रिकॉर्ड्स को सही ढंग से बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी. इस दौरान उन्होंने पीएचसी में इलाजरत मरीजों से बातचीत कर भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर एवं कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >