पूर्णिया में सड़क हादसे में गढ़पुरा के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

Begusarai News : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में गढ़पुरा के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Begusarai News : गढ़पुरा. थाना क्षेत्र के गढ़पुरा पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित धरमपुर गांव निवासी कैलाश दास के करीब 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की बुधवार को पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसे के बाद पूर्णिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को स्वजनों को सौंप दिया. गुरुवार की शाम गमगीन माहौल में अजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

स्वजनों के अनुसार, अजीत कुमार पूर्णिया में अपने जीजा की सब्जी दुकान पर काम करता था. बुधवार को सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला

पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को अजीत के स्वजनों को सौंप दिया. करीब 3:30 बजे अजीत का शव धरमपुर गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.

बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल

अजीत की मौत की खबर से उसकी मां सुजाता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. बेटे की असमय मौत के सदमे से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. परिजनों के अनुसार, अजीत चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था. कम उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर

मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं भाई

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बतायी जाती है. अजीत समेत उसके सभी भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. अजीत के निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है. गुरुवार की शाम गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

Also Read : नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >