सरकार ने रिहाई के दिए निर्देश, फिर भी जेल में बंद हैं छात्र, बेगूसराय में उठी रिहाई की मांग

बेगूसराय में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को सरकार के आदेश के बावजूद अभी तक जेल से रिहा नहीं किया गया है, परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता है।

Begusarai Students Arrested : बेगूसराय में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित संसद मार्च के दौरान हुए प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के कार्यकर्ता शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था.

इन लोगों को किया गया था गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में मटिहानी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मो. सनाउल्लाह, वीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर निवासी अभिषेक कुमार, पटना जिले के सालीमपुर थाना क्षेत्र के करौता निवासी प्रशांत कुमार, लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर निवासी मो. शहबाज और खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी आदित्य राज शामिल हैं.

सरकार के आदेश के बाद बढ़ी रिहाई की उम्मीद

छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई का आदेश जारी किए जाने के बाद परिजन और समर्थक इन छात्रों के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बुधवार देर शाम तक उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी.

छात्र संगठनों ने प्रशासन से की मांग

AISF और AIYF के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से सरकार के निर्देशों के अनुरूप आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी छात्रों और आंदोलनकारियों को जल्द रिहा करने की मांग की है. उनका कहना है कि आदेश लागू होने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार छात्रों की रिहाई को लेकर प्रशासन की ओर से कोई नई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई थी. मामले पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय में गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े, 7,584 में से 4,421 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >