स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए शीघ्र की जायेगी दो करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शीघ्र

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के प्रयास से दो करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शीघ्र की जायेगी.

बेगूसराय. स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के प्रयास से दो करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शीघ्र की जायेगी. बेगूसराय की जनता के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विशेष प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत दो करोड़ रुपये मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जा रही है. यह सुझाव जिले के नगर विधायक कुंदन कुमार, बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता, मटिहानी राजकुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार एवं जिला प्रशासन द्वारा रखी गयी थी. जिसे सांसद ने प्राथमिकता पर लेते हुए उच्च आईओसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया और त्वरित स्वीकृति सुनिश्चित करायी है. अगले सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और आगामी कुछ दिनों में ये उपकरण डीएम बेगूसराय को विधिवत रूप से सौंप दिए जायेंगे. प्राप्त होने वाले प्रमुख चिकित्सा उपकरण में एनएसनेस्थेसिया वर्क स्टेशन- 3, अल्ट्रासाउंड मशीनें, ब्लड सेपरेटर मशीन एवं क्षय रोग के त्वरित एवं डिजिटल जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन शामिल है. इन उपकरणों की कुल अनुमानित लागत दो करोड़ रुपये है. सांसद गिरिराज सिंह जी ने कहा कि बेगूसराय की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. यह पहल इस दिशा में एक ठोस कदम है और भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वित प्रयासों के माध्यम से और सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे प्रखंड समन्वयक बीहट. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के सदस्य अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 07 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय धरना देंगे तथा पटना में 08 अप्रैल 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे. उक्त मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त,निदेशक डीआरडीए समेत संबंधित सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर धरना को लेकर सूचित कर दिया गया है. 13 सूत्री मांगों में मानदेय पुनरीक्षण,सेवाकाल बिना शर्त 60 वर्ष तक, पद पेन फिटमेंट ऑफ एक्सपीरियेंस इसेंटिव, दुर्घटना के दौरान मृत्यु लाभ, निकटतम जिला में पदस्थापन, वित्तीय अधिकार समेत विभागीय कार्य के अलावे अन्य कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाने समेत अन्य मांगे शामिल है. प्रखंड समन्वयकों का अगर हड़ताल हुई, तो जिले में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत होने वाली कार्यों पर ब्रेक लग सकता है. बेगूसराय जिला के प्रखंड समन्वयक संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर बेगूसराय जिला संघ के द्वारा भी जिलाधिकारी व डीडीसी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >