ससुराल जा रहे बुजुर्ग को हाइवा ने कुचला, मौत

जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज भी गुप्ता-लखमिनियां बांध पर तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.

बेगूसराय. जिले की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. आज भी गुप्ता-लखमिनियां बांध पर तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में डुमरी के समीप की है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी पंचायत-दो स्थित जिल्ला पुनर्वास के रहने वाले राम अवतार शर्मा के पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा (65) के रूप में की गयी है. वे अपने ससुराल बीहट जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग रहा था, जिसे पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इसके बाद इस सिंगल सड़क से ट्रक के गुजरने पर रोक लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ तथा सिंघौल एवं रिफाइनरी थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर तीन घंटे बाद जाम हटवाया. सिहमा के स्थानीय नगर पार्षद प्रतिनिधि राघव कुमार ने बताया कि ब्रह्मदेव शर्मा बाइक से रिश्तेदार के यहां श्राद्ध क्रम में शामिल होने के लिए बीहट जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी के समीप बलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित लोगों ने जब सड़क जाम कर दिया और इस बांध के रास्ते बड़े वाहनों को गुजरने की मांग पूरी करवाने के लिए वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गये. ज्ञात ह कि उक्त गुप्ता-लखमिनियां बांध सिंगल सड़क है. लेकिन यहां से प्रत्येक दिन सैकड़ों ट्रक तेज गति से गुजर रहे हैं, जिसके कारण हादसा होते रहता है. बांध किनारे रहने वाले लोग सहमे हुए हैं. मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी नहीं मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >