सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे अधिकारी : डीएम

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा आगामी सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर बरौनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सहूरी में आम नागरिकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

बेगूसराय. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा आगामी सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर बरौनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सहूरी में आम नागरिकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर आयोजित होने से पूर्व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालयों में उपलब्ध करा दें, ताकि शिविर की निर्धारित तिथि से पूर्व ही अधिकतम मामलों का निष्पादन किया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है तथा इसके लिए सभी विभागों को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की. बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं, विभागवार स्टॉल, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य जनसुविधाओं की भी समीक्षा की गई. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी सहित पंचायत स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों के पोर्टल पर समयबद्ध एंट्री एवं उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन की पोर्टल पर सही एवं समय पर प्रविष्टि की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े. बैठक के दौरान शिविर संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विभागवार तैयारियों की भी समीक्षा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >