शक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं माता पार्वती : अमृता त्रिपाठी

प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम मोहब्बा के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीराम कथा महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं के बीच भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग पर चर्चा की गई.

डंडारी. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम मोहब्बा के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीराम कथा महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं के बीच भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग पर चर्चा की गई. इस दौरान भगवान शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान अयोध्याधाम से आये हुए सुप्रसिद्ध कथावाचिका अमृता त्रिपाठी जी ने बड़े ही भावपूर्ण तरीके से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की महिमा का वर्णन किया. इस दौरान कथावाचिका अमृता त्रिपाठी जी ने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी अटूट भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर ही भगवान शिव ने विवाह के लिए अपनी सहमति प्रदान की. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या और सरलता का प्रतीक है. वहीं माता पार्वती शक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं. दोनों का विवाह केवल एक वैवाहिक संबंध ही नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का भी प्रतीक है. कथा के दौरान भगवान शिव की अनोखी बारात का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. भगवान शिवजी की बारात में भूत, प्रेत, गण और देवताओं का अद्भुत संगम देखने को मिला. माता पार्वती की माता मैना द्वारा शिवजी के स्वरूप को देखकर चिंता व्यक्त करने तथा बाद में भगवान शिव के दिव्य रूप दर्शन का प्रसंग श्रद्धालुओं को अत्यंत भावुक कर दिया. महायज्ञ परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा. श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर कथा श्रवण करते रहे. वहीं उन्होंने कहा कि भगवान शंकर का विवाह हमें सच्चे प्रेम, त्याग, समर्पण और विश्वास का संदेश देता है. कार्यक्रम के दौरान शिव एवं पार्वती की विवाह का झांकी भी प्रस्तुत की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे श्रद्धालु एक तरफ़ जहां भगवान शिव विवाह का आनंद ले रहे थे. वहीं दूसरी ओर भक्तगण शिव विवाह के गीतों पर जयकारे लगा रहे थे. कार्यक्रम में शामिल समाजसेवी संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख कमलेश कुमार उर्फ डब्लू सिंह, कौशल कुमार सिंह, दीनानाथ झा, शशिकांत झा, सुरेश सिंह, मुरलीधर मिश्र, मिथलेश सिंह आदि सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >