बेगूसराय में तीन दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग, डॉग स्क्वायड ने भी की तलाश

Begusarai News : बलिया के लखमीनियां से तीन वर्षीय बालक जिशान तीन दिनों से लापता है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वायड की मदद से बच्चे की तलाश में जुटी है, परिजन परेशान हैं.

Begusarai News : बलिया नगर परिषद क्षेत्र के लखमीनियां बैदाबाग से शनिवार की सुबह करीब सात बजे लापता हुए तीन वर्षीय मासूम का सोमवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. बैदाबाग निवासी मो. सिराज के तीन वर्षीय इकलौते पुत्र जिशान की तलाश में परिजन लगातार जुटे हैं. वहीं पुलिस भी बच्चे की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. मासूम के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डॉग स्क्वायड ने पूरे मोहल्ले में की जांच

पुलिस ने रविवार को बच्चे की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई थी. टीम ने घटनास्थल सहित पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद भी पुलिस की तलाश जारी है. घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.

लापता बच्चे की तलाश में गलियों की छान मारती पुलिस

बेगूसराय से खगड़िया तक खंगाले जा रहे सीसीटीवी

बालक के लापता होने के बाद परिजन अपने स्तर से भी लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं. रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की मदद से संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है. वहीं पुलिस बेगूसराय से खगड़िया तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल सहित आसपास के इलाकों में जांच कराई गई. इसके अलावा बेगूसराय से साहेबपुरकमाल तक विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस टीम बच्चे के लापता होने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

लापता बच्चे की तलाश में छान मारती पुलिस

Also Read : राजद नेता सुशील कुमार ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

दिल्ली जाने वाले किरायेदार परिवार पर भी जांच का फोकस

जिशान के पिता मो. सिराज के अनुसार, बच्चे के लापता होने के कुछ ही मिनट बाद पड़ोस में किराये पर रह रहा एक परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. इसको लेकर भी परिजनों ने आशंका जताई है. हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है. पुलिस ने मकान मालिक से किरायेदार परिवार के संबंध में पूरी जानकारी ली है.

पुलिस ने उस ऑटो चालक से भी पूछताछ की है, जिससे उक्त परिवार बेगूसराय रेलवे स्टेशन गया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी माध्यमों के आधार पर बच्चे का पता लगाने का प्रयास जारी है.

Also Read : महंगाई और छात्र-नौजवानों पर हमले के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा ने किया पुतला दहन

इकलौते बेटे के लापता होने से परिवार में मातम

जिशान के लापता होने के बाद से परिवार के लोग उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं. इकलौते पुत्र के अचानक गायब होने से मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मासूम को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है.

Also Read : बेगूसराय में जिप अध्यक्ष समेत पार्षदों का धरना चौथे दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >