अभियान में हटायी गयीं अवैध दुकानें, वसूला गया जुर्माना

शहर के प्रमुख व अतिव्यस्त मार्ग कचहरी चौक से ट्रैफिक चौक तथा एनएच-31 पर ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक तक नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है.

बेगूसराय. शहर के प्रमुख व अतिव्यस्त मार्ग कचहरी चौक से ट्रैफिक चौक तथा एनएच-31 पर ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक तक नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. अभियान दल का नेतृत्व नगर निगम के सहायक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सूरज कुमार व अनुराग कुमार कर रहे थे. अतिक्रमण हटाओ अभियान में दर्जनों नगर निगम कर्मी सहित काफी संख्या में पुलिस बल भी शामिल थे. अतिक्रमण हटाने के दौरान उक्त मार्ग पर दुकानदारों के बीच पूरी तरह से अफरातफरी मची रही. अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 1600 रुपये की जुर्माना भी वसूली की गयी. कचहरी रोड में वैसे स्थाई दुकानदार जो अपनी अपनी दुकानें सीमा से बाहर निकाल रखा था उसे हटाया गया. सड़क के किनारे अवैध तरीके से पार्किंग की लगातार शिकायत इस मार्ग पर देखने को मिल जाती है. उक्त मार्ग पर कुछ माॅल व मार्केट कंपलेक्स सहित कुछ क्लिनिक व निजी हाॅस्पीटल भी हैं जहां पार्किंग की कोई सुविधा नहीं बनाई गयी है. कुछ माॅल व क्लिनिक में पार्किंग बनाई भी गयी है तो वह अवैज्ञानिक तरीके की बनी हुई है. जिसके कारण लोग वैसे पार्किंग में वाहन ले जाना पसंद नहीं करते. वैसे कमर्शियल स्थान पर विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़ी कर देते हैं.जिससे उक्त मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो जाते हैं और जाम का नजारा बना जाता है.अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध रुप से रेहड़ी खोमचे वाले आनन-फानन में अपने अपने ठेले गाड़ी को सड़कों पर से हटाने लगे.वही कुछ अस्थाई निर्माण भी हटाने में जुट गये जिससे घंटों इस मार्ग पर अफरातफरी मची रही.कचहरी रोड में सड़क की चौड़ाई काफी होने के बावजूद भी लगभग आधी सड़क को ठेले खोमचे वाले अतिक्रमण कर संकीर्ण कर देते हैं जिससे जाम का नजारा बनने लगता है.

शहर में आवश्यक वाहनों के प्रवेश होने में होती है परेशानी

शहर में जाम की स्थिति बदतर होती जा रही है.आये दिन शहर के लोग जाम से हलकान हो रहें हैं.महाजाम के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ साथ एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल जैसे कीमती इंधन का भी अतिरिक्त खर्च होता है.तो वहीं जाम के कारण मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है.महाजाम को लेकर नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलती रहती है किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है.प्रशासन जब तक चुस्त रहती है.सड़कों पर अतिक्रमण रुकी रहती है.प्रशासन के सुस्त होते फिर हालत बदतर हो जाती है.जबकि बेगूसराय जिला मेडिकल हब के रुप में काफी विकास किया है.यहां दूर-दूर से अपात मरीजों को एबुलेंस लेकर यहां इलाज के लिये पहुंचते है.किंतु एनएच 31 सें शहर के अस्पतालों तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस योग्य एक भी मार्ग नही है.न तो एबुलेंस खातोपुर चौक से और न ही हरहर महादेव चौक से बेहतर तरीके से आ सकती है.एंबुलेंस के लिए बेहतर रास्ता ट्रैफिक चौक से कचहरी चौक वाली मार्ग ही चौड़ी और उत्तम है.फिर भी यह मार्ग अतिक्रमण का शिकार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >