त्योहार के नाम पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी हुड़दंग

बखरी अनुमंडल परिसर सभागार में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बखरी. बखरी अनुमंडल परिसर सभागार में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को एसडीएम सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. एसडीएम श्री सौरव ने उपस्थित लोगों से समीक्षा उपरांत अपील करते हुए कहा कि हर हाल में भाईचारे के साथ चैती दुर्गा एवं रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं. अखाड़ा जूलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा त्योहार के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का आधार कार्ड व फोटो को लाइसेंस प्राप्त करने हेतु जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि डीजे के साथ भोजपुरी अश्लील व फूहड़ गीत बजाने,अस्त शस्त्र लहराने, मेला परिसर में आर्केस्ट्रा आदि मामले में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने मेला के अंतिम दिन मूर्ति विसर्जन तय समय सीमा के अंदर करना होगा़ साथ ही अनुमंडल कार्यालय से इसके लिए लाइसेंस अलग से लेने की बात कही है. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा जूलूस के दिन मुख्य बाजार में तीन बजे दिन से छोटे बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा, ताकि अखाड़ा खेलने में कोई परेशानी ना हो. इस दौरान मुख्य बाजार में पुलिस कर्मी के साथ नगर परिषद क्षेत्र के कर्मी तथा वॉलेंटियर को तैनात किया जायेगा. साथ ही जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हो, इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद किया जायेगा. वहीं त्योहार के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. वैसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी तथा मुख्य बाजार के अलावे अनुमंडल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अलग से पुलिस बल प्रतिनियुक्त की जायेगी. इस दौरान पुलिस गश्ती में तेजी लाया जायेगा. इस मौके पर सीओ बखरी राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष बखरी उदय शंकर कुमार, गढ़पुरा थानाध्यक्ष, नगर परिषद जेइ दिलीप कुमार, बखरी पीएचसी के फार्माशिष्ट प्रभात कुमार, गढ़पुरा पीएचसी के बीएचएम मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय समेत जनप्रतिनिधि, चैती मेला समिति तथा व्यायामशाला के सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >