हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

Begusarai News : बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Begusarai News : बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान के सफल संचालन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

अभियान को जन-आंदोलन बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए. उन्होंने प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायतों, नगर निकायों और विभिन्न संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया.

विभागवार जिम्मेदारियों की हुई समीक्षा

बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >