करेंट से युवक की हुई मौत, परिजनों ने विभाग से की मुआवजे की मांग

थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत में सोमवार की सुबह विद्युत करेंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये.

चमथा. थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत में सोमवार की सुबह विद्युत करेंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की वार्ड आठ निवासी उमाशंकर राय के 29 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मृतक युवक किसान परिवार से था, सुबह अपने खेत से मवेशी का चारा लाने के लिए गया था. उसी दौरान खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर के प्रवाहित तार में विद्युत प्रवाहित हो रहा था, मवेशी का चारा विद्युत प्रवाहित के संपर्क में आ गया. विद्युत के संपर्क में आते ही विद्युत तार में जोरों की आवाजें हुई. आसपास खेत में काम करने लोग जब तक दौड़कर आये, तब तक उक्त युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगे ने घटना की सूचना परिजनों को दिया. सूचना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उक्त युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टर ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी. सूचना पाते ही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया. घटना जी जानकारी परिजन ने आवेदन के माध्यम से बछवाड़ा थाना और विद्युत विभाग के अधिकारी को दी. मौत की सूचना मिलते ही महागंठबंधन कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, सीपीआइ के अंचल मंत्री भूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण राउत, शिवनाथ राय, हरिहर राय, सुनील राय, संतोष राय ने परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया. उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे पुत्र छोड़ गये हैं. वहीं बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >