बेगूसराय में 31 पेटी कोडीन सिरप बरामद, शराब और बीयर के साथ दो गिरफ्तार

Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडीन सिरप, शराब और बीयर बरामद की है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Begusarai News : बेगूसराय. जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कृष्णा नगर, वार्ड संख्या-23 में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 31 पेटी कोडीन सिरप, 21.63 लीटर ऑफिसर्स चॉइस शराब, 9 लीटर बीयर और एक स्कूटी बरामद की गयी है.

कृष्णा नगर में कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटवा निवासी रजनीश झा और वासुदेवपुर निवासी दिवाकर कुमार के रूप में हुई है. नगर थाना पुलिस टीम को कृष्णा नगर, वार्ड संख्या-23 में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

Also Read : नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल

31 पेटी कोडीन सिरप समेत शराब और बीयर बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप के अलावा 21.63 लीटर ऑफिसर्स चॉइस शराब और 9 लीटर बीयर बरामद की है. साथ ही, आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी जब्त की गयी है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप और अन्य नशीले पदार्थ कहां से लाये गये थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था. बरामद कोडीन सिरप की मात्रा काफी अधिक बतायी जा रही है. पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और पूरे सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

Also Read : भोजपुर टोला में लगाया गया चापाकल बना शोपीस, ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

बताया गया कि बेगूसराय जिला पुलिस की ओर से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >