रसलपुर में प्रस्तावित छठ घाट का प्रखंड प्रमुख ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों में जगी उम्मीद

Begusarai News : भगवानपुर के रसलपुर में छठ घाट निर्माण की मांग तेज, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को दिया आश्वासन।

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर गांव के वार्ड संख्या 11 स्थित बलान नदी किनारे प्रस्तावित छठ घाट का शनिवार को प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर छठ घाट निर्माण की आवश्यकता और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में स्थायी छठ घाट निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है.

स्थायी घाट नहीं होने से हर साल होती है परेशानी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्थायी छठ घाट नहीं होने के कारण प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. नदी किनारे पक्की सीढ़ी और सुरक्षित घाट के अभाव में पूजा-अर्चना के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव की घनी आबादी को देखते हुए यहां स्थायी सीढ़ी घाट का निर्माण बेहद जरूरी है.

आवेदन के बाद किया गया स्थल निरीक्षण

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी ने प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार को आवेदन देकर रसलपुर स्थित छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण की मांग की थी. इसी मांग के आलोक में प्रखंड प्रमुख ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया.

जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव राय, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, भाजपा नेता शिव कुमार चौधरी सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से छठ घाट निर्माण की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि आगामी छठ पर्व से पहले लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिल सके.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrityunjay kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >