Bihar News: बेगूसराय-रोसड़ा पथ बनेगा फोरलेन, अब समस्तीपुर और दरभंगा जाना होगा आसान

Bihar News: बेगूसराय-रोसड़ा पथ जल्द ही फोरलेन बन सकता है. इस पथ को फोरलेन बन जाने से समस्तीपुर और दरभंगा जाना आसान हो जाएगा.

Bihar News: बेगूसराय-रोसड़ा टू लेन पथ को चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने के लिये डीएम तुषार सिंगला ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखा है. डीएम ने पत्र के माध्यम से बताया कि बेगूसराय से रोसड़ा जाने वाली एसएच- 55 जिसकी दूरी लगभग 48 किलोमीटर है. इसमें ट्रैफिक लोड अत्याधित है. ट्रैफिक लोड अधिक रहने से फोर लेन रोड निर्माण की आवश्कता है. उपरोक्त सड़क बेगूसराय से भाया मंझौल, चेरियाबरियारपुर एवं खोदावंदपुर होते हुए रोसड़ा घाट तक जाती है.

बेगूसराय से समस्तीपुर-दरभंगा और मधुबनी जाना होगा आसान

रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जगह जाने का यह एक प्रमुख मार्ग है. वर्तमान समय में ट्रैफिक लोड अधिक होने के कारण आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होते रहती है तथा जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. बेगूसराय जिला हर दृष्टिकोण से अत्याधिक महत्वपूर्ण शहर है. बेगूसराय से रोसड़ा एसएच- 55 के चौड़ीकरण कर फोरलेन के निर्माण होने से बेगूसराय से लोगों को रोसड़ा, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी आदि जिलों में आवागमन करने में सुविधा होगी एवं समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी.

फोरलेन बन जाने से विकास को मिलेगी गति

बेगूसराय-रोसड़ा पथ को फोरलेन बनाने से लोगों में रोजगार के अवसर बढ़ेगें. ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर में जाकर अपना रोजगार कर सकेंगे. डीएम ने कहा कि उपरोक्त सड़क के चौड़ीकरण होने से जिले के लगभग आधे दर्जन प्रखंडों को इसका सीधा फायदा होगा. इससे जिले के विकास को गति मिलेगी. बतादें कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान भी लोगों एवं जन-प्रतिनिधियों के द्वारा बेगूसराय-रोसड़ा पथ के चौड़ीकरण करने के संबंध में मांग उठायी गयी थी.

Also Read: Bihar News: बिहार में ईद की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, पूर्णिया के कपड़ा बाजार में अनारकली प्लाजो की ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >