अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी वृद्ध महिला की इलाज के दौरान गयी जान

अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी एक वृद्ध महिला की मौत शनिवार की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी.

खोदावंदपुर. अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी एक वृद्ध महिला की मौत शनिवार की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक महिला फफौत पंचायत के सिनरपुरा गांव निवासी स्व. राम चरित्र महतो की 95 वर्षीया पत्नी नुनुवती देवी है. परिजनों ने बताया कि नुनुवती देवी शुक्रवार की शाम अपने घर में अलाव ताप रही थी. अलाव तापने के दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसे तुरंत ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शनिवार की सुबह वृद्ध महिला की मौत हो गयी. बेगूसराय नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद वृद्ध महिला के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >