पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हथियार से लैस बदमाशों ने बाइक में लगायी आग, घटना के बाद इलाके में दहशत

पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हथियार से लैस बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर बुलेट बाइक में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

बेगूसराय. पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हथियार से लैस बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर बुलेट बाइक में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वन्द्वार गांव की है. रात हुई इस घटना में धू-धू कर जलती बाइट का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि कल एक अप्रैल को मेरे छोटे बेटे मोनू उर्फ लक्ष्मीकांत गौतम के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन करके पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवारों को जान से मारने की धमकी दी. रात में मैं अपना हार्डवेयर की दुकान बंद करके बुलेट बाइक से घर जा रहा था. तभी अपराधी घर से थोड़ी दूरी पर हथियार के बल पर रोक कर मारपीट करने लगा. मेरे पास से करीब 75 सौ रुपये एवं सोने का चेन छीन लिया. मौके पर अपराधी के साथ कई लोग शामिल थे. इन लोगों ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. इसके बाद बुलेट से उतर कर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर बुलेट में आग लगा दिया. आग लगाते ही हम जान बचाने के लिए वहां से भाग गये. घटना में बुलेट जलकर राख हो गया. घटनास्थल पर उपस्थित कुछ ग्रामीणों ने बाइक जलाने का वीडियो भी बना लिया. पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी नीमाचांदपुरा थाना में केस दर्ज है. फिलहाल आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पूरे दिन इस घटना की चर्चा इलाके में होती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >