गढ़पुरा स्टेशन के समीप बनेगा अंडरग्राउंड पास

बेगूसराय डीएम के द्वारा दिए निर्देश पर इस स्थल के निरीक्षण में शुक्रवार को बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ फाटक संख्या आठ के निकट पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायेजा लिया.

गढ़पुरा. समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के डॉ श्री कृष्ण सिंह स्टेशन गढ़पुरा के फाटक संख्या आठ के निकट अंडरपास मनाया जायेगा. बेगूसराय डीएम के द्वारा दिए निर्देश पर इस स्थल के निरीक्षण में शुक्रवार को बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ फाटक संख्या आठ के निकट पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायेजा लिया. एसडीओ ने बताया कि इस संबंध में भौतिक स्थिति के बारे में हम लोगों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है. एसडीएम ने बताया कि लोगों का लंबे समय से अंडरपास की मांग थी़ इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर हमने स्थल निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि अंडरपास बन जाने के बाद यहां पर फाटक संख्या आठ को बंद कर दिया जायेगा एवं किसी भी तरह के वाहनों को अंडरपास होकर गुजरना पड़ेगा. इस दौरान कुम्हारसों पंचायत के मुखिया सौरभ कुमार समेत दर्जनों के संख्या में मौजूद लोगों ने कुम्हारसों एवं कौड़ा गांव के बीच रेलवे ट्रेक के निकट भी अंडरपास बनवाने का आग्रह बखरी एसडीएम से किया है. स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि रेलवे के इस पार एवं रेलवे के उसे पार ईंट सोलिंग किया हुआ है़ अगर यहां से अंडर पास बन जाता है तो दो गांव के बीच का फासला काफी कम हो जायेगा. वहीं लोगों को बहियार का फसल ले जाने में भी सहूलियत होगी. इस मौके पर भाजपा नेता राम शंकर पासवान, कुम्हारसों पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंभू सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे. आशा की शिकायत पर प्रभारी ने मांगा स्पष्टीकरण

बछवाड़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को आशा की शिकायत पर स्वास्थ्य कर्मी को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताते चलें कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आशा की बैठक आयोजित किया था. बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा जननी बाल सुरक्षा योजना, आशा के इंसेंटिव राशि, आशा का ड्रेस की राशि व जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के नाम पर अवैध राशि की वसूली की जाती है. आशा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएं गये आवाज पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया. उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने बीसीएम प्रियंका कुमारी,प्रधान लिपिक कौशल कुमार, लेखापाल विनय कुमार समेत प्रसव रूम में कार्यरत एएनएम व जीएनएम के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अगर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाये जाते हैं, तो वैसे कर्मी पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >