रचियाही बहियार में युवक की पीट-पीट कर हत्या

सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव के बगल में स्थित बहियार में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.

बेगूसराय. सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव के बगल में स्थित बहियार में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान रचियाही निवासी विमल पासवान के पुत्र रूपेश कुमार उर्फ टिप्पू (22) के रूप में की गयी है. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, गांव के लोगों में काफी आक्रोश है. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक के परिजनों का कहना है कि रूपेश मजदूरी करता था. शुक्रवार की शाम में 7:00 बजे घर से निकला था, उसके बाद काफी देर तक वापस नहीं आया. वह नशा नहीं करता था, लेकिन रात करीब 9:30 बजे फोन करके जब अपनी मम्मी से बात की, तो काफी नशे में था. उसने कहा था कि घर नहीं आऊंगा, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. परिजनों ने रात भर काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुबह में जब कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे तो घर से करीब 500 मीटर दूर जमलाही बहियार में एक बगीचे में शव देखा. शव मिलने की सूचना गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. इसी दौरान उसके परिजन भी पहुंचे तो पहचान रुपेश उर्फ टिप्पू के रूप में की. शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि पीट-पीट कर हत्या की है. उसके गले पर भी रस्सी के निशान हैं. फिलहाल परिजन किसी भी वाद-विवाद से इंकार कर रहे हैं. वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है. उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >