जच्चा-बच्चा की मौत पर महिला चिकित्सक को बनाया बंधक

अमरपुर : अमरपुर बाजार स्थित एक नीजी क्लिनिक में शुक्रवार को महिला चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जम कर हंगामा करते हुए चिकित्सक डाॅ नीलम प्रसाद को उनके चैंबर में घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान […]
अमरपुर : अमरपुर बाजार स्थित एक नीजी क्लिनिक में शुक्रवार को महिला चिकित्सक की लापरवाही से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जम कर हंगामा करते हुए चिकित्सक डाॅ नीलम प्रसाद को उनके चैंबर में घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान नर्सिंग होम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बाद में नर्सिंग होम के अन्य स्टॉफ के हस्तक्षेप के बाद महिला चिकित्सक चैंबर से फरार हो गयी. पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी थाना को दी. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार व अनि पंकज कुमार आदि पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली व 20 वर्षीय मृतक महिला सरिता उर्फ रूबी देवी की शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




