पहाड़पुर कांड : दो संदिग्ध नक्सली हिरासत में

कटोरिया/बेलहर : सूइया ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित सड़क निर्माण एजेंसी के कैंप पर धावा बोलकर लेवी मांगने, बम विस्फोट व मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध नक्सलियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बुधवार मध्य रात पुलिस के छापामारी दल ने पहाड़पुर कांड में बेलहर थाना क्षेत्र […]
कटोरिया/बेलहर : सूइया ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित सड़क निर्माण एजेंसी के कैंप पर धावा बोलकर लेवी मांगने, बम विस्फोट व मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध नक्सलियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बुधवार मध्य रात पुलिस के छापामारी दल ने पहाड़पुर कांड में बेलहर थाना क्षेत्र के बेला गांव से पूछताछ के लिए दो संदिग्ध नक्सली को हिरासत में लिया है. छापामारी में सीआरपीएफ, एसटीएफ व एसएसबी के पदाधिकारी व जवान काफी संख्या में शामिल थे. हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्ध बेलहर-झाझा बॉर्डर एरिया में सक्रिय नक्सली अरविंद यादव गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं. पुलिस पहाड़पुर कांड का उद्भेदन करने के लिए गहन पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




