कठौन में कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश

Published at :13 Jul 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
कठौन में कुएं में मिली नवविवाहिता की लाश

चांदन : थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत अंतर्गत कठौन गांव में सोमवार की देर शाम एक नवविवाहिता की लाश बरामद हुई. शव की शिनाख्त कठौन गांव निवासी सुनील यादव की नव विवाहिता पत्नी के रूप में हुई. लेकिन पंचायत जनप्रतिनिधियों व दोनों पक्ष के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद सोमवार की देर रात […]

विज्ञापन

चांदन : थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत अंतर्गत कठौन गांव में सोमवार की देर शाम एक नवविवाहिता की लाश बरामद हुई. शव की शिनाख्त कठौन गांव निवासी सुनील यादव की नव विवाहिता पत्नी के रूप में हुई. लेकिन पंचायत जनप्रतिनिधियों व दोनों पक्ष के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद सोमवार की देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील यादव की शादी कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही विवाद जारी था.

सोमवार की शाम अचानक नवविवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गयी. दंपती की कोई संतान नहीं थी. थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा सूचना नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन