सड़क से हटाया गया बे्रकर

Updated at :11 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
सड़क से हटाया गया बे्रकर

प्रतिनिधि, बांकाडीएम साकेत कुमार के निर्देश पर बांका-दुधारी मुख्य मार्ग पर बने ब्रेकर को सोमवार को हटाया गया. यह काम प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के आलोक में किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाडीएम साकेत कुमार के निर्देश पर बांका-दुधारी मुख्य मार्ग पर बने ब्रेकर को सोमवार को हटाया गया. यह काम प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के आलोक में किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनवाया था. न्यायालय ने पिछले दिनों पथ निर्माण विभाग को ब्रेकर हटाने का आदेश दिया था. इस पर अमल करते हुए सोमवार को पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अमोल कुमार ने पुलिस बल के साथ बांका-दुधारी मुख्य सड़क पर लक्ष्मीपुर के निकट बने ब्रेकर को तोड़ दिया. हालांकि इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया. इस पर जेइ ने ग्रामीणों से कहा कि ब्रेकर बनाने या हटाने के लिए जिलाधिकारी का आदेश लेना जरूरी है. बिना आदेश के इस तरह से ब्रेकर बनाना उचित नहीं है. बिना विभागीय आदेश के ब्रेकर बनाने वाले पर समुचित कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पथ पर ब्रेकर बनााने की किसी व्यक्ति या संस्था को अनुमति नहीं है. यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. यहां तक कि अस्पताल, स्कूल सहित अन्य स्थानों पर यदि ब्रेकर बनाना आवश्यक लगे, तो इसके लिए भी जिलाधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन